टाइप 2 डायबिटीज और दिल के रोग इंसानों की मौत के प्रमुख कारणों में से हैं।
लेकिन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने पेड़-पौधों से मिलने वाले आहार से दोनों की रोकथाम या विकास में देरी बताई है।
इसके पीछे शाकाहार में मौजूद फाइटोस्टेरॉल (Phytosterols) जैसे कोलेस्ट्रॉल को औषधीय गुणों से भरपूर कहा गया है।
एक स्टडी में टीम ने अधिक फाइटोस्टेरॉल लेने वालों में दिल के रोग और डायबिटीज, दोनों का जोखिम काफी कम पाया है।
- Advertisement -
अधिक फाइटोस्टेरॉल का सेवन बेहतर इंसुलिन और कम सूजन सहित स्वस्थ आंत बैक्टीरिया से भी जुड़ा मिला है।
फाइटोस्टेरॉल प्राप्ति के लिए सब्जियों, फलों, नट्स और साबुत अनाज के अधिक सेवन की सलाह दी गई है।
नई स्टडी में टीम ने दो लाख से अधिक यूएस नागरिकों पर हुए तीन अध्ययनों से डेटा एकत्र किया था।
36 वर्षों की छानबीन के दौरान, 20,000 से अधिक को डायबिटीज और लगभग 16,000 को दिल की बीमारियां हुई।
प्रतिदिन लगभग 4-5 सर्विंग सब्जियाँ, 2-3 सर्विंग फल, दो सर्विंग साबुत अनाज और आधा सर्विंग नट्स खाने वालों में अधिक फाइटोस्टेरॉल के कारण हृदय रोग और डायबिटीज विकसित होने की संभावना क्रमश: 9 और 8% कम थी।
- Advertisement -
ब्लड सैंपल से पता चला कि कुल फाइटोस्टेरॉल दिल और डायबिटीज रोग से संबंधित लक्षणों में कमी से जुड़ा था।
इसके अलावा, अधिक फाइटोस्टेरॉल सेवन ने आंत बैक्टीरिया में सुधार द्वारा भी बीमारियों का जोखिम कम किया था।
यह स्टडी अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन की सालाना बैठक में पेश हुई थी।
Also Read: बढ़ती उम्र में ऐसे प्रोटीन के सेवन से उम्र होगी लंबी: स्टडी