Alcohol and pancreatic cancer: एक विशाल स्टडी ने अल्कोहल पीने से पैंक्रियाटिक कैंसर के खतरे में वृद्धि बताई है।
यह खतरा वाइन (Wine) की अपेक्षा अधिक बीयर (Beer) या स्पिरिट (Spirit) पीने से गहराता पाया गया है।
स्टडी में चार महाद्वीपों (एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका) की आबादी का विश्लेषण किया गया था।
इसमें अल्कोहल सेवन और पैंक्रियाटिक कैंसर के जोखिम के बीच मामूली सकारात्मक संबंध पहचाना गया।
- Advertisement -
स्टडी से जुड़े अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने महिलाओं में कम से कम 15 ग्राम/दिन और पुरुषों में 30 ग्राम/दिन अल्कोहल से स्पष्ट खतरा जाना।
लगभग 20 लाख इंसानों की 16 वर्षों तक चली जांच में, 10,067 को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था।
अल्कोहल सेवन में प्रत्येक 10 ग्राम/दिन की बढ़ोतरी पैंक्रियाटिक कैंसर के जोखिम में 3% की वृद्धि से जुड़ी थी।
महिलाओं में कम सेवन (0.1-5 ग्राम/दिन) की अपेक्षा 15-30 ग्राम/दिन अल्कोहल सेवन 12% बढ़े हुए जोखिम से जुड़ा था।
जबकि पुरुषों में 30-60 ग्राम और 60 ग्राम/दिन से अधिक का सेवन 15% और 36% अधिक खतरे से जुड़ा था।
- Advertisement -
यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका की आबादी में अल्कोहल सेवन और पैंक्रियाटिक कैंसर के बीच सकारात्मक संबंध देखा गया।
हालांकि, एशियाई आबादी में यह संबंध कम शराब पीने और आनुवंशिक कारणों के चलते नहीं पाया गया।
बीयर और स्पिरिट के अल्कोहल से पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा अधिक स्पष्ट था।
हालांकि, वाइन पीने और पैंक्रियाटिक कैंसर के जोखिम के बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं देखा गया।
पैंक्रियाटिक कैंसर दुनिया में 12वां सबसे आम कैंसर है, जिससे साल 2022 में 466,003 लोगों की मौत हुई थी।
इस बारे में PLOS मेडिसिन में प्रकाशित स्टडी से पता चला है।
Also Read: कम करें शराब पीना नहीं तो सिकुड़ जाएगा शरीर, जानिए कैसे