Midlife weight loss health benefits: बढ़ती उम्र में अधिक वजन या मोटापा होने से सेहत खराब रहती है।
ज्यादा वजन हाई बीपी, डायबिटीज, स्ट्रोक, दिल की बीमारियों और कुछ कैंसर का खतरा बढ़ाता है।
अब फ़िनलैंड की एक स्टडी ने बढ़ती उम्र में कम वजन को कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा बताया है।
कहा गया है कि सर्जरी या दवाओं के बिना, 40 से 50 की आयु में वजन घटाने से डायबिटीज के अलावा अन्य रोगों से भी बचा जा सकता है।
- Advertisement -
स्वस्थ वजन डायबिटीज रोकने सहित दिल, फेफड़ों और कैंसर की गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है।
नई स्टडी में फिनलैंड और यूके के 23000 से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं को शामिल किया गया था।
30 से 50 की उम्र के उन वयस्कों की सेहत पर 12 से 35 वर्षों तक नजर रखी गई थी।
सर्वाधिक स्वास्थ्य लाभ उन अधिक वजन वाले पुरुषों और महिलाओं में पाए गए, जिन्होंने मध्य जीवनकाल में अपने शरीर के वजन का औसतन 6.5% कम किया और पूरी स्टडी के दौरान इसे बनाए रखा।
वजन घटाने वाले वयस्कों में अधिक वजन वालों की अपेक्षा गंभीर बीमारी होने का जोखिम कम था।
- Advertisement -
विशेषज्ञों ने 35 साल के फॉलो-अप में वजन घटाने वालों की मृत्यु दर में भी कमी जानी।
निष्कर्षों ने जीवन भर स्वस्थ वजन (बीएमआई <25) बनाए रखने को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया।
स्वस्थ वजन से दिल-संबंधी बीमारियों, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं और अधिक वजन से जुड़ी मौत के खतरे में कमी हो सकती है।
यह स्टडी JAMA Network Open में प्रकाशित हुई थी।