Diet for depression: मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में आहार को कम खर्च वाला इलाज कहा गया है।
लेकिन इसका लाभ छोटा और कम वैज्ञानिक सबूतों वाला होने की संभावना है।
यह कहना है ऑस्ट्रेलिया की बांड यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का।
उन्होंने कम फैट या सीमित कैलोरी (Calorie restriction) वाला भोजन खाने से डिप्रेशन लक्षणों में कमी बताई है।
- Advertisement -
ताज़ा जानकारी के लिए 57,000 से अधिक वयस्कों पर हुए 25 परीक्षणों की समीक्षा की गई थी।
उन वयस्कों को उपचार के रूप में विशेष आहार या रोजमर्रा की भोजन संबंधी आदतों का पालन करने की सलाह थी।
विशेषज्ञों ने चिंता, डिप्रेशन और स्वास्थ्य पर विभिन्न डाइट के दीर्घकालिक प्रभावों की तुलना की।
विभिन्न डाइट प्लान में कैलोरी प्रतिबंध, कम फैट और मेडिटेरेनियन खान-पान शामिल थे।
कैलोरी प्रतिबंध और कम फैट वाले खाने से मोटापे, स्मोकिंग, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और शुगर जैसेी कार्डियोमेटाबोलिक समस्याओं वालों के डिप्रेशन में मामूली सुधार हुआ।
- Advertisement -
हालांकि, किसी भी डाइट का चिंता पर और मेडिटेरेनियन आहार का डिप्रेशन, चिंता तथा जीवन की गुणवत्ता पर प्रभाव स्पष्ट नहीं था।
विशेषज्ञों ने कहा कि हल्के डिप्रेशन या चिंता वालों का उपचार करते समय आहार बदलाव महत्वपूर्ण हो सकता है।
खराब आहार मूड पर बुरा असर डालता है। भोजन सुधार से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव घटाने वाले उपायों को भी जरूर अपनाना चाहिए।
अधिक जानकारी Annals of Internal Medicine जर्नल में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: संतरा खाने से डिप्रेशन का खतरा 20% कम, जानिए क्यों?