Healthy diet यानी स्वस्थ आहार अपनाने का उद्देश्य केवल वजन घटाना ही नहीं होना चाहिए।
Healthy diet खाने से रोग पैदा करने वाली कई स्वास्थ्य स्थितियों में भी कमी आती है।
यह कहना है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक नई स्टडी के नतीजों का।
Healthy diet अपनाने से स्टडी में शामिल मोटापा पीड़ितों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया।
- Advertisement -
उनके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में वृद्धि और भूख का संकेत देने वाले हार्मोन लेप्टिन में कमी जानी गई।
सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुधार पेट में आंत और अंदरूनी अंगों पर चढ़ी हानिकारक चर्बी में गिरावट थी।
निष्कर्षों में कहा गया कि वजन स्थिर रहने के बावजूद, healthy diet से मेटाबॉलिज्म और बीमारी के जोखिम में सुधार हो सकता है।
स्टडी में मोटापे से पीड़ित 761 इंसानों के वजन और स्वास्थ्य में बदलाव का विश्लेषण किया गया था।
उन्होंने 18 से 24 महीनों के बीच कम फैट-कार्बोहाइड्रेट युक्त विभिन्न डाइट द्वारा स्वस्थ खान-पान का सेवन किया था।
- Advertisement -
Healthy diet के प्रभाव से घटाए गए वजन के कारण कई तरह के स्वास्थ्य सुधारों का पता चला।
वजन में प्रत्येक किलोग्राम कमी से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल में 1.44% की वृद्धि और ट्राइग्लिसराइड्स में 1.37% की कमी हुई।
यही नहीं, खराब इंसुलिन और भूख लगने से संबंधित लेप्टिन हॉर्मोन में क्रमशः 2.46% तथा 2.79% की गिरावट मिली।
Healthy diet से हाई ब्लड प्रेशर एवं लिवर रोग से जुड़े फैट तथा एंजाइमों में भी कमी दर्ज की गई।
उपरोक्त स्वास्थ्य सुधार वजन न घटा पाने वाले बुजुर्गों और महिलाओं में भी लगभग समान रूप से देखे गए।
उनमें भी अच्छा कोलेस्ट्रॉल अधिक; लेप्टिन स्तर कम, और हानिकारक आंत फैट में गिरावट थी।
स्टडी से पता चला है कि वजन में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद स्वस्थ खान-पान सेहत के लिए लाभकारी है।
यह स्टडी यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुई थी।
Also Read: High fat diet से होती है कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए क्यों?