स्वस्थ दिल के लिए कार्बोहाइड्रेट या फैट कम खाने से ज़्यादा भोजन की गुणवत्ता मायने रखती है।
यह कहना है यूएस स्वास्थ्य विशेषज्ञों का, जिन्होंने स्वस्थ दिल के लिए चीनी, मैदा और पशु उत्पादों में कमी की सलाह दी है।
उनकी जगह पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।
उपरोक्त जानकारी दो लाख पुरुषों और महिलाओं पर हुई एक विशाल स्टडी से प्राप्त हुई है।
- Advertisement -
कई दशकों तक चली छानबीन ने स्वस्थ, उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों का सेवन दिल के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
इस स्टडी के नतीजे अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन की एक वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किए गए थे।
पुख्ता जानकारी के लिए विशेषज्ञों की टीम ने लोगों के खान-पान, हृदय रोगों और ब्लड सैंपल का उपयोग किया था।
विश्लेषण से पता चला कि कम कार्बोहाइड्रेट और फैट युक्त स्वस्थ आहार से कोरोनरी हार्ट डिजीज होने का खतरा कम था।
जबकि रिफाइंड अनाज, चीनी, मांस या अन्य पशु-आधारित खाद्य पदार्थों वाले आहार से खतरा बढ़ गया था।
- Advertisement -
स्वस्थ आहार खाने से दिल के रोग विकसित होने के खतरे में लगभग 15% तक कमी का अनुमान रहा।
स्वस्थ आहार में फाइबर युक्त साबुत अनाज, फल-सब्ज़ियाँ, मेवे, फलियों से मिला कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन शामिल था।
जबकि आलू-मैदे के कार्बोहाइड्रेट, पशु-आधारित खाद्य पदार्थों से मिले सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन को हानिकारक कहा गया।
कुल मिलाकर, दिल के उत्तम स्वास्थ्य के लिए खाने-पीने की गुणवत्ता में सुधार करना महत्वपूर्ण माना गया।
आहार में सुधार के लिए शाकाहार बढ़ाने तथा मांसाहार सहित बाजार के पैकेटबंद फ़ूड में कमी की सलाह थी।