Nanoplastics adverse effects: प्लास्टिक से दैनिक जीवन सुविधाजनक, लेकिन स्वास्थ्य चिंताजनक बन गया है।
यूएस वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए प्लास्टिक को शरीर के लिए हानिकारक कहा है।
उनके मुताबिक, भोजन में पाए जाने वाले प्लास्टिक के महीन कण शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं
चूहों पर हुई उनकी रिसर्च ने शरीर में खाने-पीने की वस्तुओं द्वारा नैनोप्लास्टिक जाने से ग्लूकोज उपयोग और लिवर में बाधा बताई है।
- Advertisement -
वैज्ञानिकों ने बताया कि जैसे-जैसे प्लास्टिक टूटता है, यह सूक्ष्म (<5 मिमी) और नैनोकण (<100 एनएम) में बदल जाता है।
ये सी-फ़ूड और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलकर लोगों की प्लेट से पेट में पहुंच सकते है।
पता चला है कि एक व्यक्ति खान-पान के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 40-50 हजार से 10 मिलियन माइक्रोप्लास्टिक कण निगल सकता है।
खोजबीन में वैज्ञानिकों ने कुछ चूहों को पॉलीस्टाइनिन नैनोकणों (Polystyrene nanoparticles) की दैनिक मौखिक खुराक दी थी।
पॉलीस्टाइनिन ऐसा प्लास्टिक है जो दुनिया भर में फ़ूड पैकेजिंग और अन्य प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है।
- Advertisement -
वैज्ञानिकों ने मानव जोखिम स्तरों और पहले हुई स्टडीज के आधार पर चूहों को शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 60 मिलीग्राम नैनोकण दिए।
पॉलीस्टाइनिन के महीन कण प्राप्त चूहों की आंत, ग्लूकोज और लिवर में खराबी से जुड़े लक्षणों में तेजी पाई गई।
निष्कर्ष लोगों में संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंताएं बढ़ाते हैं और अधिक खोज की ओर इशारा करते हैं।
यह स्टडी अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन की एक वार्षिक बैठक में प्रस्तुत की गई थी।
Also Read: मोटापा बढ़ाने में प्लास्टिक का भी है योगदान, जानिए कैसे?