एक स्टडी ने एक्सरसाइज (Exercise), खासकर एंड्यूरेंस (Endurance) ट्रेनिंग को दिमाग के लिए स्वास्थ्यवर्धक बताया है।
नई स्टडी के नतीजों ने किसी भी उम्र में एक्सरसाइज करने से दिमाग को कई लाभ बताए है।
यही नहीं, एंड्यूरेंस ट्रेनिंग और अच्छी फिटनेस से डिमेंशिया (Dementia) का खतरा भी कम हो सकता है।
स्टडी में थोड़ी देर की शारीरिक गतिविधि भी बढ़ती उम्र में दिमागी सुरक्षा और डिमेंशिया रोकथाम में असरदार मिली है।
- Advertisement -
बता दें कि डिमेंशिया एक दिमागी समस्या है। यह सोचने, सीखने और याददाश्त में कठिनाई पैदा करती है।
उपरोक्त जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जानवरो और इंसानों पर हुई स्टडीज की जांच की थी।
पाया गया कि शारीरिक गतिविधि से सूजन, इम्यूनिटी, दिमागी क्षमता आदि सकारात्मक ढंग से प्रभावित होती है।
ये प्रक्रियाएं उम्र बढ़ने के साथ कमजोर हो जाती हैं, जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग पनपने लगते है।
विशेषज्ञों ने यह भी पाया कि रोजाना 30 मिनट की अपेक्षा कम समय एक्सरसाइज भी लाभकारी हो सकती है।
- Advertisement -
थोड़ी देर की उच्च तीव्रता वाली गतिविधि यानी सांस फुलाने वाला तेज चलना भी डिमेंशिया खतरे को 40% घटा सकता है।
उन्होंने कहा कि जीवनकाल में वृद्धि के बावजूद, दिमागी क्षमता में गिरावट और डिमेंशिया प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बन गए हैं।
इन समस्याओं का वर्तमान में कोई इलाज नहीं होने के कारण जल्द रोकथाम ही महत्वपूर्ण है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लोगों को एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
दिमागी स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज एक सस्ता, सुलभ उपाय है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।
नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की यह स्टडी द लैंसेट में प्रकाशित हुई थी।
Also Read: उत्तम मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोजाना करें ये आसान काम