Sleep good for heart health: स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद कितनी जरूरी है, यह एक हालिया स्टडी ने बताया है।
स्वीडन के वैज्ञानिकों की जांच में, कुछ रातों की कम नींद से ही दिल-संबंधी समस्याओं में इजाफा मिला है।
यह देखते हुए वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों के अलावा युवाओं को भी कम नींद से खतरा बताया है।
गौरतलब है कि नींद की कमी अब एक बढ़ती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है।
- Advertisement -
कई स्टडीज ने इसे दिल के दौरे, स्ट्रोक और अनियमित धड़कन के बढ़ते जोखिम से जोड़ा है।
नींद, भोजन और एक्सरसाइज जैसी लाइफस्टाइल आदतें दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
अधिक जानकारी के लिए वैज्ञानिकों ने 16 स्वस्थ पुरुषों पर एक परीक्षण किया था।
स्वस्थ नींद वाले उन लोगों ने वैज्ञानिकों की एक प्रयोगशाला में कुछ रातें बिताई।
एक सेशन में उन्होंने तीन रातों तक सामान्य नींद ली, जबकि दूसरे में उन्हें प्रत्येक रात केवल चार घंटे सोने दिया गया।
- Advertisement -
दोनों सेशन में सुबह-शाम और एक्सरसाइज के बाद उनके ब्लड सैंपल लिए गए।
वैज्ञानिकों ने उनके खून में मौजूद लगभग 90 प्रोटीन के स्तर को मापा।
उन्होंने सूजन में वृद्धि से जुड़े कई प्रोटीनों में कम नींद के कारण बढ़ोतरी दर्ज की।
ये प्रोटीन पहले से ही हार्ट फेलियर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के बढ़ते जोखिम से जुड़े हुए बताए गए हैं।
मतलब साफ़ था कि जीवन के शुरुआती दिनों से ही स्वस्थ दिल के लिए नींद महत्वपूर्ण है।
हालांकि, एक्सरसाइज ने कम नींद के कारण तेज हुए रोगजनक प्रोटीनों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा।
ऐसे में यह बताना महत्वपूर्ण है कि एक्सरसाइज दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक्सरसाइज नींद के आवश्यक कार्यों की जगह नहीं ले सकती है।
बता दें कि वयस्कों को आमतौर पर हर रात 7 से 9 घंटे की नींद आवश्यक कही गई है।
हालांकि, नींद की अवधि से जुड़ी आवश्यकताएं लोगों में अलग-अलग हो सकती हैं।
ज्यादा जानकारी Biomarker Research में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिस्तर से रखें दूर, जानिए क्यों?