दिल और पेट के लिए अंगूर (Grapes) खाना फायदेमंद है, ये कहना है एक स्टडी का।
स्टडी में, रोजाना अंगूर खाने से आंत में रहने वाले स्वास्थ्य के लिए आवश्यक अति सूक्ष्म बैक्टीरिया (Gut microbiome) में काफी वृद्धि देखी गई।
इसके अतिरिक्त, अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और बाइल एसिड (Cholesterol/bile acid) के स्तर में भी काफी कमी आई।
विशेषज्ञों ने स्टडी में शामिल स्वस्थ इंसानों को चार सप्ताह तक प्रतिदिन डेढ़ कप अंगूर (46 gram) का सेवन करवाया।
- Advertisement -
साथ ही, स्टडी के दौरान उन्हें कम फाइबर / कम पॉलीफेनोल वाला आहार दिया जाता रहा, ताकि ऐसे भोजन से अंगूरों का असर ना छुपे।
चार हफ्तों तक अंगूर खाने के बाद आंत की माइक्रोबियल विविधता में वृद्धि देखी गई।
जिन लाभकारी जीवाणुओं में वृद्धि हुई उनमें एकरमेनसिया प्रमुख था।
यह बैक्टीरिया ग्लूकोज और फैट हाजमे के साथ-साथ आंतों की परत को भी मजबूत बनाए रखता है।
इसके अतिरिक्त, रक्त में मौजूद कुल कोलेस्ट्रॉल में 6 प्रतिशत और खराब कोलेस्ट्रॉल में 5 प्रतिशत से ज्यादा की कमी देखी गई।
- Advertisement -
इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल से जुड़े बाइल एसिड में 40 प्रतिशत से ज्यादा कमी दर्ज की गई।
पत्रिका न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित निष्कर्ष, पेट की बेहतरी और हृदय स्वास्थ्य के लिए अंगूर सेवन का सुझाव देते है।
Also Read: लाल अंगूर से दूर होगी दिल की बीमारियां और डायबिटीज