एक नई अमेरिकी स्टडी में बादाम खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम वालों के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।
निष्कर्षों से पता चला है कि रोजाना लगभग 45 बादाम खाने से कार्डियोमेटाबोलिक और आंत स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
तोंद, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स में से कोई तीन समस्या होने पर मेटाबॉलिक सिंड्रोम माना जाता है।
यही नहीं, मेटाबॉलिक सिंड्रोम को हाल ही में मानसिक विकारों में वृद्धि से भी जोड़ा गया है।
- Advertisement -
सबूतों की मानें तो मेटाबॉलिक सिंड्रोम वालों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने की संभावना तीन गुना अधिक होती है।
इस स्थिति से रहित लोगों की तुलना में उनकी कोरोनरी हार्ट डिजीज से मरने की संभावना भी दोगुनी होती है।
खराब आहार और सुस्त लाइफस्टाइल से मेटाबॉलिक सिंड्रोम के विकास में बढ़ोतरी होती है।
इसमें खराब आंत स्वास्थ्य और रोगजनक सूजन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
12 हफ्ते के क्लिनिकल ट्रायल में 35 से 60 वर्षीय मेटाबॉलिक सिंड्रोम पीड़ितों को दो ग्रुप में बांटा गया था।
- Advertisement -
एक ग्रुप ने प्रतिदिन 320 कैलोरी के बराबर बादाम खाए जबकि दूसरे ने उतनी ही कैलोरी के पैकेटबंद स्नैक्स खाए।
जांच में बादाम खाने वालों के खून में विटामिन ई की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
रोगजनक सूजन रोकने में असरदार यह विटामिन बादाम का एक प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट है।
बादाम खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और कमर के साइज में भी गिरावट देखी गई।
बादाम में मौजूद पोषक तत्वों के प्रभाव से पीड़ितों की आंत का स्वास्थ्य पहले से बेहतर जाना गया।
स्टडी के अनुसार, बादाम में विटामिन ई के अलावा फाइबर, पॉलीफेनोल, बायोटिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम एवं पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड फैट होते हैं।
ऐसे पोषक तत्वों के कारण ही मेटाबॉलिक सिंड्रोम पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
विटामिन ई की कमी से कई अंगों, नसों और मांसपेशियों का स्वास्थ्य तथा कार्य प्रभावित होते है।
इसलिए, विटामिन ई सप्लीमेंट की अपेक्षा बादाम खाना अच्छी सेहत बनाए रखने में अधिक सुरक्षित व सहायक है।
नतीजों को देखते हुए नट्स एलर्जी वालों की अपेक्षा अन्यों को रोजाना नाश्ते में एक या दो मुट्ठी बादाम खाने की सलाह है।
इस बारे में अधिक जानकारी न्यूट्रिशन रिसर्च में प्रकाशित स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: वैज्ञानिकों को दिल की बीमारी घटाने में सहायक मिले ये ड्राई फ्रूट्स