Avocados health benefits: प्रतिदिन एवोकाडो खाने से नींद में सुधार हो सकता है, ऐसा यूएस रिसर्चर्स का कहना है।
उनकी नई स्टडी में, छह महीने तक रोजाना एक एवोकाडो खाने वालों की नींद, प्रति माह दो से कम एवोकाडो खाने वालों से बेहतर थी।
नतीजे स्वस्थ दिल के लिए नींद को गुणकारी बताते हुए एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थ से इसमें आराम बताते है।
यह स्टडी विभिन्न नस्ल और जाति के 969 अमेरिकी वयस्कों पर हुई थी, जिन्हें दिल की बीमारी का खतरा था।
- Advertisement -
उन्होंने छह महीने तक प्रतिदिन एक एवोकाडो या सामान्य आहार संग प्रति माह दो से कम एवोकाडो का सेवन किया।
प्रतिदिन एक एवोकाडो का सेवन आहार गुणवत्ता, कुल कोलेस्ट्रॉल और नींद के स्वास्थ्य में सुधार से जुड़ा था।
इसके पीछे एवोकाडो के ट्रिप्टोफैन, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का असर माना गया।
स्टडी के अनुसार, दिल का स्वास्थ्य कई कारकों से प्रभावित होता है और एवोकाडो के पोषक तत्व इसमें सुधार कर सकते है।
एवोकाडो के सेवन को उत्तम नींद और स्वस्थ दिल से जोड़ने वाली यह पहली स्टडी कही गई है।
- Advertisement -
अधिक जानकारी जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित रिपोर्ट से मिल सकती है।