चाय, रंगीन बेरीज, डार्क चॉकलेट और सेब खाने से उम्र लंबी हो सकती है।
यह रोचक जानकारी दी है कई देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक साझा स्टडी ने।
स्टडी में फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) भरपूर चाय, सेब, बेरीज, और डार्क चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा कम मिला है।
यहीं नहीं, विभिन्न फ्लेवोनोइड्स से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से जीवनकाल में भी वृद्धि बताई गई है।
- Advertisement -
निष्कर्ष बताते है कि आहार में फ्लेवोनोइड्स बढ़ाने से डायबिटीज, कई कैंसर, दिल और मानसिक रोगों की रोकथाम में मदद मिल सकती है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फ्लेवोनोइड्स चाय, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरे, सेब, अंगूर, रेड वाइन और डार्क चॉकलेट में पाए जाते हैं।
स्टडी ने एक दशक से अधिक समय तक 40 से 70 वर्षीय 120,000 से अधिक इंसानों पर नज़र रखी थी।
प्रतिदिन लगभग 500mg फ्लेवोनोइड का सेवन सभी कारणों से होने वाली मृत्यु दर में 16% तथा दिल, सांस और डायबिटीज के रोग में 10% कम जोखिम से जुड़ा था।
टीम ने कहा कि फ्लेवोनोइड्स की इतनी मात्रा चाय के लगभग दो कप से मिल सकती है।
- Advertisement -
लेकिन विभिन्न फ्लेवोनोइड्स अलग-अलग खाद्य पदार्थों से मिलते हैं, इसलिए सिर्फ़ चाय पीने के बजाय फ्लेवोनोइड युक्त कई चीजों का सेवन बेहतर होगा।F
स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने फ्लेवोनोइड्स की सबसे विस्तृत विविधता का सेवन किया, उनमें गंभीर बीमारियों का जोखिम अत्यंत कम था।
इस बारे में और जानकारी नेचर फ़ूड में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: स्वस्थ बुढ़ापा चाहिए तो खाने में शामिल कीजिए ये चीजें