हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी जैसे कई विटामिनों की आवश्यकता होती है।
यह विटामिन हड्डियों के निर्माण और रख-रखाव के लिए जरूरी कैल्शियम लेवल बनाए रखता है।
इसके अलावा, प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) और विभिन्न अंगों को सहारा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लेकिन सर्दियों में सूरज की रोशनी कम मिलने से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है।
- Advertisement -
समस्या का समाधान ढूंढते हुए यूके के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने रोचक जानकारी दी है।
उन्होंने सर्दियों में सप्लीमेंट बिना भी एक्सरसाइज द्वारा विटामिन डी लेवल बनाए रखना संभव बताया है।
इस बारे में एरोबिक एक्सरसाइज करने वाले 50 से अधिक वयस्कों की जांच से पता चला है।
सर्दियों में एक्सरसाइज करने वाले उन अधिक वजन और मोटापा प्रभावितों के विटामिन डी में, एक्सरसाइज नहीं करने वालों की अपेक्षा, काफी कम गिरावट देखी गई।
उनके कुल विटामिन डी में लगभग 15%, जबकि एक्सरसाइज न करने वालों में 25% की गिरावट मिली।
- Advertisement -
एक्सरसाइज करने से शरीर में विटामिन डी का सक्रिय रूप पूरी तरह से संरक्षित पाया गया।
नतीजों में इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि एक्सरसाइज सर्दियों में विटामिन डी की गिरावट से बचा सकती है।
टीम का कहना था कि सर्दियों में विटामिन डी स्तर बनाए रखने के लिए हर सप्ताह एक्सरसाइज करना जरूरी है।
इससे कई ऐसे स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते है, जिन्हें विटामिन डी सप्लीमेंट द्वारा भी प्राप्त नही किया जा सकता है।
इस बारे में गहन जानकारी Advanced Science में छपी रिसर्च से मिल सकती है।