Aerobic exercise in Alzheimer’s: एरोबिक एक्सरसाइज अल्जाइमर रोग को काफी हद तक कम कर सकती है।
ऐसा यूके और ब्राजील के रिसर्चर्स द्वारा की गई एक साझा स्टडी से पता चला है।
चूहों पर हुई इस स्टडी से अल्जाइमर रोगियों के उपचार में एक नई उम्मीद जगी है।
नतीजों से पता चला कि एक्सरसाइज स्वस्थ मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा सहित बढ़ती उम्र में दिमागी संतुलन भी बनाए रखती है।
- Advertisement -
याददाश्त, भाषा और सोच को धीरे-धीरे प्रभावित करने वाले अल्जाइमर रोग का कोई सटीक इलाज नहीं है।
शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लक्षण दिखने के बीस साल पहले दिमाग में रोग-संबंधी बदलाव होने लगते है।
लेकिन रोगजनक बदलावों को हराने में नियमित शारीरिक गतिविधि प्रभावी हो सकती है।
ताजा जानकारी में एरोबिक एक्सरसाइज करने वाले चूहे के अल्जाइमर लक्षणों में कमी देखी गई।
एक्सरसाइज से अल्जाइमर के टौ टेंगल्स, एमिलॉयड प्लेक व आयरन जमाव में क्रमश: लगभग 63%, 76% और 58% की महत्वपूर्ण कमी थी।
- Advertisement -
एरोबिक एक्सरसाइज से दिमागी कोशिका मृत्यु और रोगजनक सूजन 55% से 68% के बीच कम हुई।
एक्सरसाइज से दिमागी कोशिकाओं के बीच बेहतर संचार और मानसिक कार्यों में संतुलन भी बहाल हुआ।
उत्साहित टीम ने अल्जाइमर निवारक नीतियों में एरोबिक एक्सरसाइज की क्षमता असरदार पाई है।
नियमित एरोबिक एक्सरसाइज अल्जाइमर की प्रगति धीमी या रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
टीम का अगला कदम इंसानों में एरोबिक एक्सरसाइज के सुरक्षात्मक प्रभावों की पुष्टि करना होगा। ।
इस स्टडी की अधिक जानकारी ब्रेन रिसर्च जर्नल से मिल सकती है।