मांसपेशियों के निर्माण और ताकत हासिल करने के लिए अधिक की बजाए कम एक्सरसाइज कीजिए।
यह कहना है फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी के एक्सरसाइज साइंटिस्ट्स का।
उनकी नई रिसर्च ने देर तक की गई एक्सरसाइज को शरीर के लिए थकाऊ और हानिकारक बताया है।
इसलिए, मांसपेशियों के निर्माण और ताकत के लिए वर्कआउट छोटा लेकिन समझदारी से करने की सलाह दी गई है।
- Advertisement -
अधिक जानकारी के लिए साइंटिस्ट्स ने दर्जनों मौजूदा अध्ययनों का विश्लेषण किया था।
अंत में माना गया कि मांसपेशियों और ताकत में वृद्धि के लिए घंटों पसीना बहाना बेकार है।
उन्होंने एक्सरसाइज के सेटों की कुल संख्या और हफ्ते में मांसपेशियों की एक्सरसाइज को महत्वपूर्ण कहा है।
मांसपेशियों के निर्माण में एक्सरसाइज के अधिक सेट केवल एक सीमा तक ही मदद कर सकते हैं।
ताकत के लिए केवल एक से दो कठिन सेटों में ज़्यादा भार (80% one-rep max) संग एक्सरसाइज करना बेहतर होगा।
- Advertisement -
जांच में मांसपेशियों की वृद्धि के लिए प्रति सत्र लगभग 11 सेटों के बाद लाभ स्थिर जाने गए।
इसलिए अधिक सेट करने के बजाय कम समय की एक्सरसाइज और दिनों को बढ़ाने से फ़ायदा हो सकता है।
कुल मिलाकर, भारी वजन और लगातार आवृत्ति से मांसपेशियों की ताकत और निर्माण में वृद्धि हो सकती है।
निष्कर्ष बताते हैं कि ताकतवर होने या मांसपेशियां बनाने के लिए आपको लंबे जिम सेशन की ज़रूरत नहीं है।
इसके बजाय, ताकत के लिए भारी वजन से कम ट्रेनिंग या मांसपेशियों की वृद्धि के लिए मध्यम मात्रा की ट्रेनिंग बेहतर है।
इस बारे में अधिक जानकारी SportRxiv में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: सप्ताहांत एक्सरसाइज से भी हो सकती है लंबी उम्र: स्टडी