डायबिटीज, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल वालों को हर रोज 30 मिनट सैर करने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।
यही नहीं, ऐसा करना लंबी उम्र और कम मृत्यु संभावना से भी जुड़ा हुआ है।
इससे जुड़ी रिसर्च हाल ही में यूरोपीय सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ESC) के एक सम्मेलन में प्रस्तुत की गई थी।
जिसमें सिर्फ ज्यादा चलने-फिरने की शारीरिक गतिविधि से ही इंसान को इतने सारे फायदे होने का अनुमान था।
- Advertisement -
इसे देखने के लिए वैज्ञानिकों ने पिछले अध्ययन में शामिल 88,320 वयस्कों के स्वास्थ्य और जीवनशैली का विश्लेषण किया।
उनमें हृदय रोग या मृत्यु की घटना देखने के लिए सभी की सात साल तक निगरानी की गई।
अध्ययन के प्रारंभ में 55 वर्ष के कुल 18,502 वयस्कों को हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज थी।
लेकिन शारीरिक तौर पर कम या ज्यादा सक्रिय रहने वालों में हृदय रोग विकास या मौत की संभावना लगभग 30 फीसदी कम देखने को मिली।
ऐसी संभावना अपनी गतिविधियों में सुधार न लाने वालों में कम थी।
- Advertisement -
इसके अलावा, 43 साल के शेष 69,808 वयस्कों को अध्ययन की शुरुआत में ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज जैसी समस्या नहीं थी।
लेकिन शारीरिक गतिविधि में बड़ी कमी करने वालों में हृदय रोग या मृत्यु का 40 फीसदी अधिक जोखिम देखा गया।
वैज्ञानिकों का सुझाव था कि दिल के दौरे, स्ट्रोक से बचाव तथा दीर्घायु को बढ़ावा देने के लिए सभी को शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।
जबकि किसी बीमारी के पीड़ित को अधिक सक्रिय रहने से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ होगा।
इसलिए, पैदल सैर करने से शुरुआत करें और चलने के समय या तीव्रता को धीरे-धीरे बढ़ाते रहे।
Also Read: शारीरिक गतिविधियां न करने से बढ़ रहा बीमारियों का कहर