Sunlight Benefits: धूप में ज़्यादा समय बिताने से हमारा मूड बेहतर और डिप्रेशन लक्षण कम हो सकते है।
यह रोचक जानकारी 6000 से ज़्यादा पुरुषों और महिलाओं पर हुई यूएस स्टडी ने दी है।
नई स्टडी में पाया गया कि दिन के उजाले में ज़्यादा समय बिताने से नींद बेहतर होती है।
बेहतर नींद डिप्रेशन लक्षणों में कमी और हल्के या गंभीर डिप्रेशन की संभावना घटाती है।
- Advertisement -
यह जानकर रिसर्चर्स ने खराब मूड व डिप्रेशन से बचने के लिए अच्छी नींद की भी सलाह दी है।
बता दें कि कम और खराब नींद कई रोगों की जड़ है। बचाव के लिए शरीर को सुखद नींद की अधिक ज़रूरत होती है।
स्टडी में कलाई पर पहने डिवाइस की मदद से दिन के उजाले और नींद की नियमितता को मापा गया था।
पता चला कि उजाले में ज़्यादा समय बिताना डिप्रेशन लक्षणों में कमी से कुछ हद तक जुड़ा था।
नींद की नियमितता आंशिक रूप से इस संबंध को स्पष्ट करती थी।
- Advertisement -
धूप में बिताया अधिक समय ज़्यादा नियमित नींद से जुड़ा था। अधिक नियमित नींद कम डिप्रेशन लक्षणों से जुड़ी थी।
लोगों में हाई विटामिन डी भी अधिक धूप और नींद की नियमितता से जुड़ा था, लेकिन डिप्रेशन लक्षणों से नहीं।
इन नतीजों की सटीकता के लिए भविष्य में और खोज की आवश्यकता कही गई है।
ताकि दिन के उजाले और डिप्रेशन के बीच संबंध में नींद की नियमितता महत्व को जाना जा सके।
मैसाचुसेट्स स्थित स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा की गई स्टडी जामा नेटवर्क ओपन में छपी थी।